Posts

Showing posts from 2010

अधंबिस्वास

बात तब की है जब मै 12वीं में पढता था। एक दिन सुबह रोज की तरह जब स्कूल पहुचा तो सुबह सुबह स्कूल के प्रांगण में कुछ छात्रों की भीड लगी हुइ थी। आपस में खुसुर फुसुर हो रही थी। मै जब भीड में सामिल हुआ तो मैने सुना की एक आदमी जिसका नाम लछु था। उसके सपने में रात को एक बाबा आये। और बाबा जी ने सपने में उसे एक पेड दिखाया और कहा कि इस पेड की पत्ती जिस किसी को अपने हाथों से देगा उसको जो भी बिमारी होगी वो ठीक हो जायेगी । इतना कहने के बाद बाबा जी बिलुप्त हो गये। लक्षु अचानक नीद से उठकर बैठ गया। और सोचने लगा कि उसने एसा सपना क्या देखा होगा। उसने अपनी पत्नी को जगाया। और सारी कहानी पत्नी को बता दिया। लछु गरीब था । दिन भर मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। उसकी पत्नी बोली आप दिनभर काम करके थक जाते होंगे ईसीलिये ऎसे सपने आते है। वो बोला लेकिन आज तक क्यों नही आये। कुछ देर सोचने के बाद पत्नी बोली आप उस पेड को पहचान सकते हो क्या? वो बोला क्यों नही अगर वो पेड सामने हो तो में पहचान सकता हुं। दूसरे दिन लछु काम पर भी नही गया। सुबह होते ही वो दोनों उस पेड की तलाश में निकल गये। जंगल पहुंचते ही उनको वो पेड ...

यात्रा एक अनमोल याद............

Image
मैंने जैसलमेर को नक्से में देखा था वहां जाने को काफी उत्सुक था .बात २५ मई सन २००६ की है.मुझे जैसलमेर एक परीछा देने जाना था. में शाम ३.०० बजे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पंहुचा ट्रेन छूटने का समय ३.२५ बजे था. मगर वो आधा घंटा मुझे दिन के बराबर लग रहा था. में कभी इधर घूमता तो कभी उधर मन में शांति नहीं थी. जैसे ही ३.०५ मिनिट हुए धीरे धीरे भीड़ बदने लगी में भी उस भीड़ में शामिल हो गया जितने भी हमउम्र आते एक बोर्ड की तरफ भागते में भी उनके पीछे -पीछे चला गया वो लोग उस बोर्ड में अपना रेजेर्वेशन नंबर चैक कर रहे थे. में भी किशी तरह बोर्ड के नजदीक पंहुचा अपना बुग्गी नंबर देखने लगा. काफी भीड़ थी सर ही सर देख रहे थे . अचानक मुझे पीछे से धक्का लगा मेरे हाथ में पानी की बोतल और चिप्स का पाकेट था . वो निचे गिर गया और लोगो के पैरो के निचे कुचलने लगा. इतने में धीरे से एक आवाज आई सोरी मैंने भीड़ के बीच से अपने सर ऊपर उठा के पीछे की तरफ देखने की कोशिस की. एक हलकी सहमी व् थोडी डरी सी इक लड़की दिखी, उसने हलके से होटों से कुछ बोला, एसा लग रहा था मानो वो कान पकड़ के माफ़ी मांग रही हो. मैंने भी अपनी पलकों को झुक...